दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उधम सिंह नगर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर वीरांगना अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस बारे में डॉ. चुफाल ने बताया कि मंगलवार को नोएडा उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान में महिलाओं के योगदान के तहत दिया गया है।
डॉक्टर सुनीता चुफाल रतूड़ी को यह पुरस्कार मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है वहीं बुधवार को रुद्रपुर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉक्टर चुफाल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी। रुद्रपुर पहुचने पर एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. तपन कुमार शर्मा, प्रदीप महर, गोपाल आर्या, पंकज गुसांई आदि ने सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी को शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की।



