इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरवायु भर्ती केपरीक्षा परिणाम जारी किए

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरवायु भर्ती के लिए प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। इंडियन एयरफोर्स ने यह सूची आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जारी की है.परीक्षा परिणाम का इंतजर कर रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूरी डिटेल्स भर कर परिणाम देख सकते है

इस तरह चेक कर परीक्षा परिणाम

 अग्निवीरवायु भर्ती की प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं। इसके बाद, ‘घोषणा’ पर जाएं और अनंतिम चयन सूची के लिंक पर क्लिक करें। अब विषय और सूची चुनें (PSL/PSL में नहीं) IAF अग्निवीर परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा डाउनलोड करें और जांचें। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें। 
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, जिन उम्मीदवारों के नाम अनंतिम चयन सूची (PSL) में शामिल हैं, वे 25 नवंबर, 2022 को एनरोलमेंट सूची देख सकते हैं ।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है “जिन उम्मीदवारों को ‘सीएसवी’ (सर्टिफिकेट सब्जेक्ट टू वेरिफिकेशन) में रिमार्क्स कॉलम में एनोटेट किया गया है, वो प्रोविजनल है. उन्हें 16-11-2022 तक संबंधित सीओ, एएससी को मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे, वरना उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा।