उत्तराखंड में रात को भूकंप के झटकों से डोल उठी धरती,घरों से बाहर निकले लोग

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

भूकंप के जोरदार झटके से मंगलवार देर रात करीब 1.58 बजे उत्तराखंड के कई जिले हिल उठे। उत्तरकाशी टिहरी देहरादून समेत अन्य कई जगह पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।देहरादून में देर रात तक पढ़ाई कर रहे बच्चों ने बताया कि अचानक से घर की खिड़कियां बजने लगी।

वहीं कुमाऊं में भी हल्द्वानी सहित ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में सहमे लोग गहरी नींद से घबराकर उठे और घरों से बाहर की तरफ भागे।रुद्रपुर की ओमेक्स सोसाइटी में लोग अपने फ्लैट्स से दहशत में घरों से बाहर निकल आये।

झटका इतना तेज था कि घरों में लगे पंखे और खिड़की के दरवाजे तक हिलने लगे। नैनीताल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार भूकंप की तिव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 रही। इसका केंद्र नेपाल के कुलखेती में बताया जा रहा है। भूकंप का असर नेपाल के साथ ही पूरे भारत में बताया जा रहा है।