दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने सेना भर्ती में असफल रहने पर आत्महत्या करने वाले बागेश्वर के कमलेश गिरी के परिजनों से फोन पर बात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने घटना को बहुत दुखद बताते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार की हर संभव सहायता करेगी।
यहां गौरतलब है की कपकोट थाना क्षेत्र के फरसाली मल्ला देश के युवक कमलेश गिरी लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था उसने अग्निवीर भर्ती परीक्षा दे रखी थी सोमवार को आये भर्ती परीक्षाफल में असफल होने पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी और आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर अपने परिजनों से क्षमा मांगी थी और वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
