केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में किया कला उत्सव का आयोजन, आठ केंद्रीय विद्यालयों के 153 बच्चों ने किया प्रतिभाग

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

रानीखेत – रानीखेत के केंद्रीय विद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आठ केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 153 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून संभाग की सहायक आयुक्त पद से सेवानिवृत डा0 माला तिवारी व प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया तो वहीं सभी विद्यालयों के छात्र – छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कला उत्सव प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़, केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल हरिद्वार, केंद्रीय विद्यालय धारचूला, केंद्रीय विद्यालय कौसानी, केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर ,केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम, केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा , केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर शामिल रहे। प्रधानाचार्य सुनील कुमार जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि 2 साल के कोरोना काल के बाद कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए बच्चों ने काफी मेहनत की है। प्रधानाचार्य ने डा0 माला तिवारी का आभार जताया और सहयोग के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का आभार जताया।

रिपोर्ट – गोपाल सिंह बिष्ट