यहां बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस में आग लगने से कई जिलों की संचार सेवाएं ठप्प आगजनी से हुआ लाखो का नुकसान

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा ज़िला मुख्यालय में कल रात 11 बजे के करीब बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस में आग लगने से बीएसएनएल का सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया है. आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी. प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाईं ने बताया कि रात करीब 11 बजे सूचना पर दमकल की टीम तत्काल भेज दी गई थी. दमकल के दो वाहनों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

आग लगने के चलते अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ की संचार सेवाएं ठप हो गई हैं.और इस आगजनी के कारण बीएसएनएल को 80 से 90 लाख के नुकसान का अनुमान है माना जा रहा है की आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

आग से बीएसएनएल का पूरा सर्वर रूम जल गया. बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी है. इससे करीब 80 से 90 लाख का बीएसएनएल को नुकसान का आकलन है. इधर, आग के बाद से ही क्षेत्र में लगभग सभी नेटवर्क प्रदाताओं की संचार व्यवस्था ठप हो गई है।