वन सम्पदा के अवैध कारोबार को रोकने में वन विभाग नाकाम

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

द्वाराहाट- वन विभाग अवैध वन संपदा जैसे लीसा, छिलका, गुलिया व अन्य वन सम्पदा के अवैध कारोबार को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। जहां पिछले दिनों मनान के पास पुलिस चैकिंग के दौरान 9 लाख रुपए का 300 टिन अवैध लीसा पकड़ा गया था तो वहीं अब द्वाराहाट पुलिस ने गगास पुल के पास संदेह होने पर दो ट्रकों की चैकिंग के दौरान ओवर हाईट छिलका गुलिया (वन सम्पदा) पाई गई। संदेह होने पर द्वाराहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम द्वारा दोनों ट्रकों में छिलका गुलिया का निरिक्षण कर कागजात चैक किए गए और नाप तौल की गई जिसमें 5.56 घन मीटर परमिट की क्षमता से अधिक छिलका गुलिया लदा हुआ पाया गया। तथा चालक सुंदर कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी ग्राम च्याली को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। जिस पर ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर एमवी एक्ट में चालान कर वन अधिनियम में कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

रिपोर्ट -गोपाल सिंह बिष्ट