मुख्यमंत्री ने तिलवाड़ा में बारिश के बीच सुबह की सैर पर स्थानीयों की समस्याओं को सुन चाय के स्टॉल पर चाय का आनंद लिया,देखे वीडियो

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

 

रुद्रप्रयाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिवसीय रुद्रप्रयाग दौरे के व्यस्ततम कार्यक्रमों के बाद देर रात मौजूद जनता से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना।

वही आज सुबह तिलवाड़ा के समीप भारी बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से बातचीत करने सुबह की सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना इस बीच विजय पंवार के चाय के स्टॉल पर सुबह की चाय का आनंद लिया।