दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
रानीखेत – रानीखेत विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर क्षेत्रीय विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल ने एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने अपने छः माह की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि रानीखेत कैंट की सिविल एरिया को नगर पालिका में सम्मिलित करने के लिए पहली बार पूर्ण प्रस्ताव भाजपा विधायक के समय में गया है। पांच साल से बंद पड़े राजकीय पॉलीटेक्निक चौनलिया को पुनः संचालित करने का काम किया है। ताड़ीखेत में एआरटीओ कार्यालय खुलवाने का काम किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि छः माह में कई विकास कार्य किए गए हैं और वो भारतीय जनता पार्टी और यहां के जनसेवक प्रमोद नैनवाल ने किए हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह शराब माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेरे व मेरे परिवार पर गलत आरोप लगा रहे हैं। वास्तविकता क्या है यह बताने के लिए मेरे द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई है।
बाइट – डा0 प्रमोद नैनवाल, विधायक
रानीखेत से गोपाल सिंह बिष्ट की रिपोर्ट
