दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
खटीमा उधम सिंह नगर-सेवा पखवाडा के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम पंचायत नदन्ना की ग्राम प्रधान माया जोशी को स्वच्छता गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है।
प्रदेश में सेवा पखवाड़ा के अवसर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , कृषि मंत्री गणेश जोशी व देहरादून मेयर सुनील गामा एव शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा स्वच्छता गौरव सम्मान उधम सिंह नगर के खटीमा तहसील के अंतर्गत ग्रामपंचायत नादन्ना की ग्राम प्रधान माया जोशी को प्रदान कर सम्मानित किया है।प्रधान माया जोशी को पहले भी कई सम्मान मिले है।
उधम सिंह नगर से तीन ग्राम पंचायतों की ग्राम प्रधानों को ये सम्मान प्राप्त हुआ है
विकासखंड रुद्रपुर से ग्राम पंचायत जवाहरनगर से ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल को और ग्राम पंचायत कीरतपुर से निर्मला सिंह को ये सम्मान प्राप्त हुआ है।
इस सम्मान से ग्राम पंचायत वासियों में खुशी की लहर है।


