इंडिया छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2022 में अल्मोड़ा के आदित्य जोशी ने जीता कांस्य पदक

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 21 से 25 सितम्बर तक आयोजित इंडिया छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2022 प्रतियोगिता में अल्मोड़ा ,उत्तराखंड के आदित्य जोशी ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीत लिया I

प्री कुवार्टर फाइनल में आदित्य जोशी ने आर्य भिवपथाकी को 21-18 ,16-21 व 21-9 से हराया था I

कुवार्टर फाइनल में आदित्य जोशी भारत के ही सतीश कुमार करुणाकरण को 21-23 ,21-16 व 21-18 से हराकर सेमी फाइनल मई स्थान बनाया I

सेमी फाइनल में आदित्य जोशी की टक्कर टूर्नामेंट के चौथे सीड अजय जय राम से हुई I

आदित्य जोशी को 15-21,21-11 व 11-21 से हार का शामना करना पड़ा I आदित्य को कांस्य पदक प्राप्त हुआ I

अल्मोड़ा की ही अदिति भट्ट ने भी कवार्टर फाइनल तक सफ़र तय किया I

कवार्टर फाइनल मैं अदिति को कड़े संघर्ष के बाद पुरवा बारवे से 21-17,14-21 व 18-21 से हार का शामना करना पड़ा I\प्री कवार्टर मैं अदिति ने चौथी सीड अस्मिता चालिया को 21-13 व 21-17 से हराया था I

आदित्य जोशी के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ,खिलाडिओं व खेल प्रेमिओं तथा गृह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी , उत्तराखंड बैड्मिंटन के चीफ़ कोच डी के सेन जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोंन , कोषाध्यक्ष नंदन रावत समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी,लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय , राजू तिवारी . जग्गू वर्मा, डॉक्टर दुर्गापाल,ज़िला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल , स्मृति नगरकोटी आदि ने आदित्य जोशी व उनके कोच व पिता अतुल जोशी को बधाई प्रेषित की है I