राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया अल्मोड़ा जिला एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कंचना पांडेय /तिवारी अल्मोड़ा

अल्मोड़ा-राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने ज़िला और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। सफाई व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर उपाध्यक्ष ने सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों का हाल और मिलने वाली सुविधाएं जानी। अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने वन स्टाॅप सेंटर में भी निरीक्षण किया।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अचानक जन शिकायत मिलने पर महिला अस्पताल पहुंच गई। उन्होंने सबसे पहले अस्पताल में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं परखीं। अस्पताल में गंदगी देख उपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की। इस बीच अस्पताल में कुछ डाक्टर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की । सीएमएस डा. प्रीति पंत के साथ पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों से उनकी समस्याएं पूछी। इस दौरान मरीजों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की व्यवस्था करने की बात कही। जिसपर उन्होंने, भोजन एवं अन्य व्यवस्था को लेकर कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा और गुणवत्तायुक्त भोजन दिया जाना बहुत जरूरी है। अस्पताल प्रशासन और ठेकेदार दोनों मिल कर आपसी समन्वय से मरीजों के भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दें। इस बीच उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार के अधिकृत चंदन लैब में रिपोर्ट की गड़बड़ी को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद जिला अस्पताल के वार्डों और अन्य व्यवस्थाएं परखीं। डाक्टरों को किसी भी हाल बाहर की दवाइयां न लिखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण कर कमी दूर करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि जिला और महिला अस्पताल का औचक निरिक्षण करने यहां आए हैं। उपाध्यक्ष महिला आयोग ने कहा कि डाक्टर व मरीज के बीच आपसी तालमेल न होने की शिकायत मिलने पर यहां आई हैं, महिला चिकित्साल्य में मरीजों की क्या समस्या है उसका निराकरण करके वह यहां से जायेंगी।

 

बाइट ज्योति शाह मिश्रा उपाध्यक्ष महिला आयोग।