अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित के पिता और भाई को भाजपा से किया निष्कासित

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंकिता हत्याकांड को लेकर बेहद संजीदा दिखाई दे रहे हैं जहां बीते रोज आरोपी के रिजोर्ट को ध्वस्त किया गया तो वहीं दूसरी तरफ तत्काल एसआईटी गठन करते हुए जांच के आदेश दिए हैं इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आज एक और एक्शन लेते हुए विस्तारा रिजॉर्ट के मालिक और आरोपी पुलकित आर्य के भाई की छुट्टी कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामित उपाध्यक्ष अंकित आर्य पुत्र विनोद आर्य निवासी स्वदेशी भवन, आर्य नगर, हरिद्वार को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 2003 ( अधिनियम संख्या 7 वर्ष 2003) की धारा 5 की उपधारा 3 (च) के तहत तत्काल प्रभाव से उक्त पद से पदमुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है तदक्रम में अंकित आर्य को अनुमन्य सुविधाऐं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

उधर दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश में अंकिता हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए डॉ विनोद आर्या और उनके पुत्र अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।