बेहद दुःखद खबर खटीमा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत दो अन्य घायल

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

खटीमा-उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा तहसील के नादन्ना गावँ से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई है। बिजली की चपेट में आने से दो अन्य महिलाएं घायल हुई है जिन्हें उपचार के लिए खटीमा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नादन्ना ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान माया जोशी से मिली जानकारी के अनुसार नादन्ना गांव की रहने वाली महिला नरगेश देवी पत्नी राजेश सिंह अपनी बेटी और बहू के साथ स्कूटी से घर वापस आ रही थी। यह लोग अपनी रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार में गये थे और अपने घर वापस लौटते समय वनकटिया और उहीन गावँ के बीच जैसे ही उनकी स्कूटी पहुंची तो आसमान से बिजली गिरने लगी। ये लोग स्कूटी रोक किसी मकान के दरवाजे पर खड़े हुए तभी जोरदार आकाशीय बिजली गिरने से बेहोश हो गये.इस बीच एक महिला को जैसे ही कुछ होश आया उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही तीनो महिलाओं को खटीमा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ 40 वर्षीय नरगेश देवी की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी और बहू निशा और प्रियांशी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल निशा और प्रियांशी का इलाज चिकित्सालय में चल रहा है। मृतका नरगेश देवी का शव पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
इधर घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच ने के साथ ही गांव में शोक की लहर है।