विकासनगर के जाने माने डॉक्टर ने शक्ति नहर में कूद कर जान दी,एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

विकासनगर-देहरादून ज़िले के विकासनगर में क्लीनिक चलाने वाले जाने माने डॉक्टर हंस राज अरोड़ा ने पछवादून के डाकपत्थर में शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार बीती रोज देर रात करीब साढ़े दस बजे विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि डाकपत्थर क्षेत्र में शक्तिनगर में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है. जिनकी चप्पल और गाड़ी पुल नंबर एक के पास खड़ी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. रात होने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

वहीं, आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी प्रयासों के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। डॉक्टर ने किस वजह से शक्ति नहर में छलांग लगाई. इन कारणों का पता पुलिस अभी लगा रही है।डॉक्टर के शव को एसडीआरएफ ने सिविल पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।