उत्तराखंड के बेरोजगारों को सरकारी भर्ती में आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट की मांग कर रहे है बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे ने मुख्यमंत्री से प्रशिक्षित बेरोजगारो को सरकारी भर्तियों में आयु सीमा में तीन साल की छूट देने की गुज़ारिश की है इस संबंध में जगदीश पांडे का कहना है की पहले करोना काल होने की वजह से दो साल का समय बर्बाद हुआ उस समय सरकारी सेवाओं में कोई विज्ञापन जारी नहीं हो सका।

अभी परीक्षाओं में गड़बड़ी की वजह से हजारों बेरोजगार उम्र सीमा को पार हो गए हैं इसमें काफी समय खराब हुआ है और उन बेरोजगारों को बहुत मायूसी हो रही है जो इस वर्ष उम्र सीमा को पर कर गए है।
इस संबंद में जगदीश पांडे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहते है की उत्तराखंड के सभी बेरोजगार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी सेवा की परीक्षाओं के लिए कुछ समय के लिए ही सही तीन साल की छूट देकर बेरोजगारों के हित में निर्णय लेने पर विचार करें।