लक्सर की उप जिला अधिकारी रहीं संगीता कनौजिया का आज ऋषिकेश एम्स में हुआ निधन

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज प्रदेश वासियों के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है ऋषिकेश एम्स में भर्ती लक्सर की उप जिलाधिकारी रही संगीता कनौजिया का आज निधन हो गया है. चार महीनों से अधिक उन्होंने जिंदगी और मौत से संघर्ष किया और आज वह जिंदगी की जंग हार गई।

यहां गौरतलब है कि 26 अप्रैल को उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी उनके वाहन को एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी थी जिससे उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी और संगीता कनौजिया बुरी तरह से घायल हो गई थी जिन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था इस दुर्घटना में उन्हें सर्वाइकल स्पाइन इंजरी हो गई थी डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद भी संगीता कनौजिया नहीं बच पाई और आज उनका निधन हो गया।