देहरादून के अम्बिवाला में नंदा अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भव्य नंदा राजजात डोली यात्रा का किया आयोजन,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून में अम्बीवाला स्थित नंदा देवी मंदिर में नंदा राज राजेश्वरी जन कल्याण समिति डांडा धर्मपुर द्वारा आयोजित नंदाष्टमी के अवसर पर 9वीं भव्य नंदा राजजात डोली यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रवासियों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी इस यात्रा में शामिल हुए ।इस कार्यक्रम में मां नंदा के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

मां नंदा की यह यात्रा मां नंदा मंदिर से दिव्य विहार, नेहरू कॉलोनी, डांडा धर्मपुर, बद्रीश कॉलोनी, होकर वापसी मां नंदा मंदिर के परिसर में यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां नंदा देवी की पूजा अर्चना कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, सचिव सतीश चंद्र सती, आयोजक रंजीत सिंह भंडारी, मुख्य आयोजक सदस्य प्रेम प्रकाश शैली, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, गणेश शीलमाना, जय थपलियाल, चंद्र सिंह महर, दीपक जमलौकी, मोनू सिलमाना, मायाराम सती सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।