दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में आज यानी शुक्रवार की सुबह 32 वीं गिरफ्तारी हुई है एसटीएफ ने आज टिहरी गढ़वाल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात कर्मचारी राजवीर को गिरफ्तार किया है.जो की मूलरूप से हरिद्वार लक्सर का निवासी है
यूके एसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ में बरामद साक्ष्यों के आधार पर राजवीर को उसके निवास स्थान हरिद्वार लक्सर से गिरफ्तार किया. एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त राजवीर द्वारा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को अपने साथ धामपुर उत्तर प्रदेश नकल के सेंटर ले जाकर प्रश्न पत्र लीक कराया गया था. जांच पड़ताल में तमाम गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर टिहरी राजकीय पॉलिटेक्निकल कर्मचारी राजवीर को गिरफ्तार किया गया है।
