हंड्रेड ड्रेसेस को दस दिन में एक लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा,और अब है आपकी बारी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

हमने कई बार सुना है, सघंर्ष से ही सफलता मिलती है, या फिर बंदू बंदू से घड़ा भरता है, लेकिन इस बात का साक्षात प्रमाण है, पिथौरागढ़ के दोली गांव से निकली एक लड़की आरती भट्ट, जिसकी पढ़ाई दोली और गौरीहाट के सरकारी स्कूल में हुई थी, आरती ने अपना ग्रेजुएशन भी पिथौरागढ़ के कॉलेज से किया था।

जी हां आज हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ जिले की झूलाघाट निवासी आरती भट्ट की.आज आरती बॉलीवुड में बतौर लेखिका और निर्देशक के रूप में काम कर रही है, आरती ने अपनी पहली फिल्म हंड्रेड ड्रेसेस बंदोबस्त प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई, इस फिल्म को बनाने में आरती को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, साथ ही जब फिल्म बनकर तैयार हुई तब बॉलीवुड में इस फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया, अधिकतर प्लेटफार्म का कहना था कि, इस फिल्म में कोई बड़ा हीरो या हीरोइन नहीं है या फिर यह फिल्म किसी बड़े बैनर तले नहीं बनी है इसलिए इस फिल्म को जनता नहीं देखेगी।

दो साल सभी प्लेटफॉर्म का दरवाजा खटखटाने के बाद आरती ने फिल्म को अपने यूट्यूब चैनल बंदोबस्त प्रोडक्शन में रिलीज करने का फैसला किया, आज आरती अपनी फिल्म के सभी दर्शकों को धन्यवाद कहना चाहती हैं, क्योंकि दर्शक लगातार उन सभी प्लेटफार्म और बॉलीवुड के उन लोगों को अपना जवाब दे रहे हैं, जो इस फिल्म को रिलीज करने से मना कर रहे थे।

हंड्रेड ड्रेसेस को दस दिन में एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और लोगों को यह फिल्म कितनी पसंद आ रही है, यह फिल्म के कमेंट पढ़कर साफ पता चलता है।

इसलिए आरती अपनी पूरी टीम की तरफ से अपने सभी दर्शकों को साथ ही पिथौरागढ़ और उत्तराखंड के सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहती है, क्योंकि आरती का मानना है कि, उनकी इस फिल्म को एक लाख लोगों तक पहुंचाने में पिथौरागढ़ और उत्तराखंड के सभी लोगों ने अपना सहयोग दिया है।