प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 239 नए मामले,संक्रमण से 2 मरीजों की हुई मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे के भीतर कोरोना के 239 नए मरीज मिले हैं. जबकि 264 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं वहीं 239 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1639 पहुंच गई है। सबसे दुखद बात ये रही की पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है और दोनों ही मरीजों का इलाज ऐम्स ऋषिकेश में चल रहा था ।

जारी आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1,00,257 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 94,749 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.51% है. वहीं, इस साल अब तक 303 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटो के अंदर कोरोना संक्रमण के देहरादून में 115 केस मिले हैं. वहीं, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 40 कोरोना मरीज मिले हैं. जबकि, अल्मोड़ा में 5, चमोली में 2, पौड़ी में 11 केस मिले हैं. इसके अलावा पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी में 1, उधम सिंह नगर में 12 और उत्तरकाशी में 23 मरीज मिले हैं।