कॉमनवेल्थ खेलों में रवि दहिया ने जीता गोल्ड

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

बर्मिंघम: टोक्यो ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान रवि कुमार दहिया ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने अपने नाइजीरियाई प्रतिद्वंद्वी एबिकेवेनिमो वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से रौंदा। 57 किलोग्राम भारवर्ग में रवि बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे थे। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया ।

बता दें, भारत का कुश्ती में यह चौथा स्वर्ण है. वहीं, इस खेल में कुल पदकों की संख्या आठ हो गई है. रवि ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था. तब वह स्वर्ण से चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की. रवि से पहले बर्मिंघम में कुश्ती में दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक स्वर्ण जीत चुकी हैं।