दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 284 मामले आये हैं, जबकि 152 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. 284 मामले आने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1301 हो गई है. और सैंपल पॉजिटिविटी दर 15.71% है।
जारी आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 96,698 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 91,663 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.79% है. वहीं, इस साल अब तक 287 मरीजों की मौत हुई है।
ज़िले वार कोरोना संक्रमण के मामले
देहरादून-164
2ः- हरिद्वार-20
3:- पौड़ी-05
4:- उतरकाशी-00
5:- टिहरी-04
6:- रुद्रप्रयाग-03
7:- नैनीताल-41
8:- चमोली-10
9:- पिथौरागढ़-01
10:- उधमसिंहनगर-17
11:- बागेश्वर-02
12:- चंपावत-02
13:- अल्मोड़ा-15
