आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 90वां एपिसोड प्रसारित होगा

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर “मन की बात करेंगे. पीएम मोदी का ये मन की बात का 90वां एपिसोड होगा. पीएम मोदी ने ट्वीट कर एक ई-बुक का लिंक शेयर किया. इसे शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इसमें बीते महीने की मन की बात की विशेष और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठत लोगों द्वारा लिखे गए व्यावहारिक लेख शामिल हैं।

कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा।

वहीं, इससे पहले 20 जून को पीएम मोदी ने मन की बात के लिए लोगों से अपने विचार साझा करने के लिए कहा था. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘मुझे बेहद खुशी है कि इस महीने होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए कई सुझाव और विचार देशभर से मिल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, अपने विचार माई जीओवी या नमो एप पर जरूर दें

इसकी पहली कड़ी अक्टूबर 2014 में प्रसारित हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी.
जिसमें वह विभिन्न मुद्दों पर देश के लोगों से बात करते हैं। कार्यक्रम आमतौर पर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। और यह 2019 में एक संक्षिप्त अवधि को छोड़कर, जब प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसे रोक दिया था, निर्बाध रूप से चल रहा है।