दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं.
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 52 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 187 हो गई है।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 52 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 54 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर 3.3 0% हो गई है।
नए संक्रमण के मामले में देहरादून में 30 मामले ,हरिद्वार से 05, नैनीताल जिले से 04, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 02, टिहरी से 01, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 01, अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 01, चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 01 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कुल 93315 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 89542 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3309 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 277 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95. 96 प्रतिशत है।
