आज गढ़वाल रेंज में 131 दरोगाओं के तबादले,पहाड़ों से मैदान और मैदान से पहाड़ों पर हुए तबादले,देखे जारी लिस्ट

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज उत्तराखंड पुलिस से डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने गढ़वाल रेंज में दरोगाओं के बंपर तबादले किए है और 131 दरोगाओं के तबादले की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें टिहरी सहित कई जिलों के दरोगाओं में फेरबदल किया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नई नीति बनाई थी कि मैदान में तैनात दरोगाओं को पहाड़ भेजा जाएगा और पहाड़ में तैनात दरोगाओं को मैदान में मौका मिलेगा ।
इसी को देखते हुए आज गढ़वाल में बंपर तबादले हुए हैं। जिसकी सूची जारी की गई है। देखें तबादला लिस्ट..