दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पिथौरागढ़-आज प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में मातृ दिवस और प्रतिभा दिवस मनाया गया. इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगतड पिथौरागढ़ में धूमधाम से मातृ दिवस मनाया गया प्रधानाध्यापिका मीना भंडारी की अध्यक्षता एवं शिक्षिका हेमा गडकोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं की और माताओं की उपस्थित सराहनीय रही।
कार्यक्रम में माताओं और छात्र छात्राओं के लिये विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़,डांस प्रतियोगिता, खो खो,अंताक्षरी प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों व उनकी माताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाध्यापिका मीना भंडारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त माताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया साथ ही सभी माताओं से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों की शैक्षिक स्तर को सुधारने में विद्यालय का सहयोग करें तथा आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में दिए जाने वाले गृह कार्य को करवाने में बच्चों की मदद करने का भी आह्वान किया। वहीं माताओं के द्वारा विद्यालय परिवार का आभार जताया गया,कार्यक्रम में ज्योति सिंह,रेनू सिंह पूजा सहगल,चंद्रकला टम्टा ग्राम प्रधान विवेक टम्टा और अन्य माताएं उपस्थित रहीं।


