दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रगति संस्था वुमन फंड एशिया के सहयोग से देहरादून जिले के 6 ब्लॉकों में कानूनी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है यह कार्यक्रम सहसपुर ब्लॉक में 13 और 14 मई को किया गया था. और अगला कार्यक्रम डोईवाला ब्लॉक में 16 और 17 मई को किया जाना है।
सहसपुर ब्लॉक में इस कार्यक्रम का उद्घाटन वहां की ग्राम प्रधान द्वारा किया गया जिसमें संस्था की सचिव उपस्थित रहीं. वहीं इस कैंप में 53 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें आशा, आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्राम प्रधान ने भाग लिया इस कार्यक्रम में मौलिक अधिकार और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता के अंतर्गत क्या सुविधाएं मिलती हैं, यह सहायता किस को मिल सकती है राज्य और केंद्र की सरकारें महिलाओं के लिए क्या-क्या योजनाएं चल रही हैं तथा महिलाओं के प्रति हो रही घरेलू हिंसा और उसके बचाव के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस शिविर में वन स्टॉप सेंटर और महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य समन्वय विमला ने महिलाओं को राज्य महिला आयोग वन स्टॉप सेंटर एवं महिला हेल्पलाइन तथा उनसे मिलने वाली मदद के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। सामाजिक कार्यकर्ता ममता ने कहा कि निशुल्क कानूनी मदद के लिए हमें वकील का कोई खर्चा नही देना होता है यह सुविधा निशुल्क है वही पल्लवी ने महिलाओं के प्रति हिंसा और उसके बचाव और पोक्सो एक्ट के विषय में प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक बताया ।
दीक्षा ने बाल श्रम प्रतिषेध और विनियमन अधिनियम 1986,और समाज मे नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव विषय पर भी चर्चा की और कहा की आज समाज में युवा पीढ़ी नशे की और बढ़ रही है जिससे उनका भविष्य अंधकारमय में होता जा रहा है. समाज बढ़ते हुए नशे के प्रयोग रोकने की आवश्यकता है। अंत में प्रगति की मास्टर ट्रेनर पल्लवी नहीं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया ।

