प्रदेश के अलग अलग जिलों में लगी आज राष्ट्रीय लोक अदालत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोक अदालतें लगाई गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून में आज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सभी न्यायालय जिला मुख्यालय देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला और चकराता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न वादों को निस्तारण किया।

लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए 16 पीठों का गठन किया गया था. इस लोक अदालत में कुल 976 मुकदमों का निस्तारण किया गया. साथ ही लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के बैंक रिकवरी के मामले निस्तारित किए गए. लोक अदालत में 4560 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसे समझौते के आधार पर किया गया. साथ ही 3,11,8,0498 रुपए की रिकवरी भी की गई।

पौड़ी जिला मुख्यालय समेत जिले की कोटद्वार, लैंसडाउन व श्रीनगर के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत में 313 वादों दायर हुए. जिसमें से प्राधिकरण द्वारा गठित टीमों ने 1.36 करोड़ की राजस्व वसूली की. साथ ही पीआईएल के 16 वादों से करीब 7.49 लाख की भी वसूली के आदेश भी दिये गये.सिविल न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने बताया कि इन सभी वादों के लिए जिले में 10 पीठों की स्थापना की गई थी. जिसमें से 3 सौ वादों का मौके पर ही निस्तारित किया गया।