दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आजकल जहां बच्चो में हिंदी भाषा के प्रति विशेष लगाव नही रह गया है और बड़ी कक्षा तक पहुंचते पहुँचते बच्चे हिंदी भाषा की जगह अन्य विषय को वरीयता देते हैं।
इसका एक कारण यह भी है कि आजकल अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ाना अधिक पसंद करते हैं और चाहे अनचाहे बच्चे अपनी मातृभाषा पर अपनी पकड़ नहीं बना पाते है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए दी टॉप टेन न्यूज़ पोर्टल ने अपने सुधी पाठकों से मौलिक रचनाएं आमंत्रित की थी, ताकि नए रचनाकारों को अपनी प्रतिभा को सामने रखने का एक मंच मिले।
इसी क्रम में बिलासपुर छत्तीसगढ़ से कक्षा सातवीं के छात्र जयवर्द्धन शर्मा की एक कविता प्राप्त हुई है जिसे प्रकाशित किया जा रहा है।
जयवर्धन सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र हैं और अपनी यह कविता उन्होंने वीरगाथा प्रोजेक्ट के लिए परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव के ऊपर लिखी है वही जयवर्धन शर्मा ने बताया कि उन्हें हिंदी विषय बेहद पसंद है अगर आप भी अपनी कोई रचना भेजना चाहते हैं तो thetoptennewsnetwork@ gmail.com पर मेल कर सकते हैं रचना मौलिक होनी चाहिए।


