केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने मुलाकात कर चर्चा की

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

इन दिनों विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी दिल्ली के दौरे पर हैं और उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर रक्षा मंत्री से चर्चा की ऋतु खंडूड़ी ने केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर रक्षा मंत्री को चारधाम यात्रा आने का भी निमंत्रण दिया।

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली मुलाकात ऋतु खंडूड़ी ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर खंडूड़ी ने राज्य एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में रक्षा मंत्री से बातचीत की एवं उनका मार्ग दर्शन प्राप्त किया। वहीं, राजनाथ सिंह ने भी ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा उत्तराखंड एवं कोटद्वार के विकास के लिए सभी विधायक और मंत्री काम करेंगे।