आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे 175 कैदी हुए रिहा

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड गृह विभाग की तरफ से एक आदेश के मुताबिक उत्तराखंड के 175 बंदियों को रिहा कर दिया गया है, इन कैदियों को 50 हजार के मुचलके पर सजा की समय सीमा से पहले ही रिहा किया गया है. ये सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे, सरकार की तरफ से आजीवन कारावास की सजा से दंडित बंदियों की सजा माफी को लेकर स्थाई नीति 2021 के तहत यह आदेश जारी किया गया है।

इन जेलों से रिहा हुए कैदीः इसमें देहरादून जिला कारागार से 23, उधमसिंह नगर जिले के 2 जेलों से 82 कैदी, हरिद्वार से 64, पौड़ी जेल से 1, चमोली जेल से 1, उत्तर प्रदेश बरेली की जेल से 2 और उत्तर प्रदेश के ही फतेहगढ़ जेल से 2 कैदियों को रिहा किया गया है।
जैसे ही इन कैदियों को रिहाई की खबर मिली उसी दौरान इन जिला कारागारो में जश्न का माहौल हो गया रिहा हो रहे कैदियों की खुशी के साथ-साथ जेल में बंद कैदियों ने भी खूब जश्न मनाया और रिहा हो रहे कैदियों को बधाई दी।