देहरादून की नेहरू कॉलोनी चौकी का नाम परिवर्तन,अब चौकी फव्वारा चौक के नाम से जानी जाएगी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून – राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी की चौकी का नाम बदल दिया गया है औरअब नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को चौकी फव्वारा चौक के नाम से जाना जाएगा।

जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी को ज्यादातर लोग फव्वारा चौक के नाम से जानते है। ऐसे में नेहरू कॉलोनी थाना और नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का एक जैसा नाम होने से लोगो की समझ नही आता था की वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने कहां जाये। लोग अपनी  शिकायत लेकर नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी जाएं या फिर थाने में शिकायत दर्ज कराये।

और यह मामला पुलिस की अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक में उठाया गया था। इस तरह शहर की नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को अब चौकी फव्वारा चौक के तौर पर जाना जाएगा।
बताया जा रहा है कि बीते 31 मार्च को अपराध गोष्ठी समीक्षा आयोजित हुई। जिसमें नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम बदलने का मुद्दा उठा। बैठक में नेहरू कॉलोनी चौकी का नाम बदलकर उसकी जगह पर चौकी फव्वारा चौक रखने पर सहमति बनी। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी देहरादून की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।