दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षिक वर्ष 2022 23 का वार्षिक कैलेंडर शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है और जारी कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में 27 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। वही 1 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी।
इसके अलावा शीतकालीन विद्यालयों में 20 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। जबकि 26 दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई-अगस्त में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा, और छात्रवृत्तियों से संबंधित नवीनीकरण मांग पत्र और आवेदन पत्र की तिथियों को आगे बढ़ाए जाने का कार्य किया जायेगा।और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शैक्षणिक कैलेंडर में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से प्रवेश उत्सव शुरू होगा जिसमें विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश दिलाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
