दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
बुधवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्याभिषेक में बुधवार को पीएम मोदी सहित कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। दोपहर 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ, धामी मंत्रिमंडल में आठ विधायको को जगह मिली है।
धामी के मंत्रिमंडल में सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा को जगह मिली।
राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, चंदन रामदास, रेखा आर्य, गणेश जोशी ने शपथ ली।
वहीं रितु खंडूरी को स्पीकर बनाने की घोषणा की गई वह प्रदेश की पहली महिला स्पीकर होंगी।
