देहरादून: उत्तराखण्ड में सोमवार से सस्ती हवाई सेवा का आगाज हो जाएगा। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ देहरादून पिथौरागढ़ हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसमे देहरादून से पिथौरागढ़ तक हवाई यात्रा का किराया महज 1570 प्रति यात्री तय किया गया है।
रविवार को पिथौरागढ़ की नैनी सैनी हवाई पट्टी पर हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल रही।पिथौरागढ़ देहरादून हवाई सेवा दे रही हेरिटेज एविएशन कम्पनी के सीईओ रोहित माथुर के अनुसार सोमवार से औपचारिक तौर से सोमवार से देहरादून से पिथौरागढ़ को हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। लेकिन इस रूट पर नियमित हवाई सेवा 24 अक्टूबर से हो पाएगी। वही हेरीटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर के अनुसार नैनी सैनी हवाई पट्टी से नवरात्रों के बाद देहरादून,पन्तनगर व दिल्ली की हवाई सेवा शुरू करने के भी कंपनी प्रयास कर रही है।
वही सोमवार को जब देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून पिथौरागढ़ हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही सौर घाटी पिथौरागढ़ वासियों की दशकों पुरानी हवाई सेवा की मुराद पूरी हो जाएगी। क्योकि 1991 में नैनी सैनी हवाई पट्टी निर्माण के शुरू होने के साथ ही जब चीन व नेपाल की सीमाओं से लगे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जिले के लोगो ने हवाई सेवा के सपने देखे थे। तब से लेकर आज तक नैनी सैनी हवाई पट्टी में कई आमूल चूल परिवर्तन व विस्तारीकरण के बाद 28 साल बाद नियमित हवाई यात्रा के लिए डीजीसीए व सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो की मंजूरी मिल पाई है। जिसके बाद सोमवार से पिथौरागढ़ टू दून हवाई सेवा का पिथौरागढ़ वासियो का सपना साकार होने जा रहा है।
फिलहाल राज्य की जनता को सस्ती हवाई सेवा मुहैया कराने की उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा देहरादून से पिथौरागढ़ का किराया प्रति यात्री मात्र 1570 रुपये तय किया गया है। जिसमे जल्द ही पिथौरागढ़ से पन्तनगर व दिल्ली की उड़ानों के शुरू होने से सीमान्त क्षेत्र पिथौरागढ़ की जनता राज्य व देश की राजधानी से हवाई मार्ग से सीधे जुड़ पाएगी। वही भविष्य ये सेवा जंहा आपदा के समय सहायक होंगी तो दूसरी तरह व्यापारिक दृष्टि से भी हवाई सेवाओ का लाभ कुमाऊँ के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ को मिल पायेगा।