सितारगंज (उधम सिंह नगर)– उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल की अनूठी कहानी सामने आई है। प्रेम प्रसंग में अंधा होकर अपनी रिश्ते की साली के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या करने का सितारगंज पुलिस ने खुलासा किया है
आपसी रिश्ते को तार-तार करती अपराध गाथा के इस मामले में पुलिस के सामने यह प्रकरण तब सामने आया जब सितारगंज के कथंगरी गांव में 14 नवंबर को विवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया था।
कठगरी गांव के रहने वाले रियाज अहमद ने सितारगंज थाना पुलिस को अपनी पुत्री यासमीन की हत्या उसके पति द्वारा की जाने की पुलिस को तहरीर दी थी। जिस मामले में पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में विवाहित मृतका की हत्या में चौकाने वाले तथ्य सामने आए। जिसका सितारगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक यास्मीन का पति शादाब और मृतिका की छोटी बहन अमरीन के बीच प्रेम प्रसंग के चलते ही यासमीन की हत्या की गई थी। जीजा साली के प्रेम में रोड़ा बन रही यासमीन को उसके पति व सगी बहन ने ही रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। मृतका यासमीन की छोटी बहन और मृतका का पति शादाब दोनों नेे याशमीन की हत्या का जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। दोनों हत्या आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में सितारगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा दिनों हत्या के आरोपी जीजा -साली को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।जिसके बाद रिश्तों के कत्ल के जुर्म में सलाखों के पीछे दोनों आरोपी जीजा साली को भेजा जाएगा। लेकिन इश्क में अंधे इस जोड़ो की आपराधिक करतूत से सितारगंज की आवाम भी हैरान है कि किस तरह एक पति व सगी बहन ने इश्क के चलते यासमीन को मौत की नींद सुला दिया। फिलहाल इस अज्ञात हत्या के मामले में सितारगंज पुलिस की सटीक तफ्तीश ने हत्या आरोपी जीजा साली को सलाखों के पीछे भेजने में अहम भूमिका निभाई है।


