दीपक फुलेरा(उधम सिंह नगर) – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सीमान्त विधानसभा खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही दो दो यात्राओं पर हमला बोला है। उन्होंने हरीश रावत की “म्यर मैत” व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की परिवर्तन यात्रा को सिर्फ ओर सिर्फ समय की बर्बादी करार दिया है।
विधायक पुष्कर धामी के अनुसार कांग्रेस के अलग अलग छत्रपों द्वारा निकाली जा रही यात्राओं का प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नही है। यह सिर्फ कांग्रेस के नेताओ का शक्ति प्रदर्शन भर है।यह यात्रा सिर्फ ओर सिर्फ दोनों कांग्रेसी नेताओं द्वारा स्वयं व अपने अपने लोगो को आगे बढ़ाने भर की यात्रा है। कॉग्रेस के पास वर्तमान में कोई मुद्दे नही नही है इस यात्रा का सूबे की जनता की जनभावनाओं से कोई सरोकार नही दिखता है।कांग्रेस इन यात्राओं के माध्यम से सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। कांग्रेस सिर्फ आगामी लोकसभा के मद्देनजर प्रदेश में यात्राओं का ढोंग रच रही है। इसलिए प्रदेश की जनता इन राजनीतिक यात्राओं के मतलब को भली भांति जानती है। इसलिए कांग्रेस के प्रीतम सिंह की परिवर्तन यात्रा व हरीश रावत की म्यर मैत यात्रा सिर्फ ओर सिर्फ समय की बर्बादी साबित होगी।वही गौरतलब है कि इस समय प्रदेश में जंहा प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में “परिवर्तन यात्रा” निकालने की तैयारी कर रहा है तो वही हरीश रावत “म्यर मैत” यात्रा के माध्यम से संगठन के इतर अपनी अलग से यात्रा निकाल रहे है। कांग्रेस की इन्ही दोनों यात्राओं को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व खटीमा विधायक पुष्कर धामी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

