मोदी सरकार के आज दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में सांसद अजय भटट ने ली शपथ,समर्थकों में खुशी की लहर

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड के नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं आज उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ समारोह में केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिली है उत्तराखंड के रानीखेत में जन्मे सांसद अजय भट्ट तीन बार विधायक रह चुके हैं। और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों पद एक साथ संभालने के बाद प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार को लाने में वह सफल रहे ।
जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से टिकट मिला था जिसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सवा तीन लाख वोटों से हराकर लोकसभा के सदन तक पहुंचे थे और मोदी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में आज नैनीताल सांसद अजय भट्ट को स्थान मिला है। अजय भट्ट के शपथ लिए जाने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

1996 का साल अजय भट्ट के जीवन का निर्णायक साल था. ये वही साल था जब अजय भट्ट पूरी तरह राजनीति में उतर आए. तत्कालीन उत्तर प्रदेश में वो बीजेपी के टिकट पर रानीखेत विधासभा सीट से विधायक बन गए. उत्तराखंड बनने के बाद अंतरिम सरकार का कार्यकाल खत्म होने पर 2002 में विधानसभा चुनाव में अजय भट्ट जीत गए. 2012 में भी अजय भट्ट रानीखेत विधानसभा सीट से जीते. 2017 में जब बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला तो अजय भट्ट चुनाव हार गए. नहीं तो उन्हें ही अगला मुख्यमंत्री माना जा रहा था. इसकी भरपाई अजय भट्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से जीत हासिल कर पूरी कर ली।

अजय भट्ट नैनीताल से सांसद हैं, उन्हें सांसद का टिकट तब मिला था जब कोश्यारी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था,नैनीताल से सांसदी का चुनाव लड़ने पर उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत को हराया था।