दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पिछले डेढ़ दशक से लगातार प्रदेश के हजारों बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित नियुक्ति की मांग कर रहे हैं नियुक्ति की मांग करते-करते प्रदेश के 5000 बीपीएड प्रशिक्षित उम्र की सीमा पार भी कर गए हैं लेकिन नियुक्ति अभी तक नहीं मिली है और ये प्रशिक्षित नियुक्ति की मांग को लेकर कई बार जेल के सलाखों के पीछे तक पहुंच गए और कई बार पुलिस की लाठियां भी खाई है और महीनों तक देहरादून से लेकर सभी जिला मुख्यालयों में आंदोलन भी किया है।
पूर्व में कांग्रेस और भाजपा सरकार के मुंख्यमंत्री ने नियुक्ति करने का भरोसा तो दिया गया लेकिन नियुक्ति अभी तक नहीं दी गई है, जिससे कई प्रशिक्षित युवा मानसिक तनाव में हैं। 2 दिन पूर्व सीएम बनने वाले खटीमा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी से बीपीएड प्रशिक्षितों को आज एक बार फिर से आशा जगी है पूर्व में नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई बार बीपीएड प्रशिक्षितों के आंदोलन को समर्थन करते हुए तत्कालीन मुख्य मंत्रियों को बीपीएड प्रशिक्षितो की नियुक्ति करने की मांग की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बात कही है और शपथ लेने के बाद जिस तरह से ताबड़तोड़ निर्णय वो ले रहे हैं उससे बीपीएड प्रशिक्षितों में खुशी की लहर है शीघ्र बीपीएड प्रशिक्षित के लिए भी सीएम के द्वारा नियुक्ति की कार्रवाई शुरू की जायेगी ऐसी उम्मीद है बीपीएड प्रशिक्षितो के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, खुशाल कोरंगा,ललित मेहरा,विनोद मेहरा,गणेश धामी, ममता बर्मा आदि ने बधाई संदेश देने के साथ ही नियुक्ति करने की मांग भी की युवा मुख्यमंत्री होने के साथ उन्हें प्रशिक्षित युवाओं का दर्द अच्छी तरह से पता है ।
