दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में वन दरोगा भर्ती को होने वाली प्रवेश परीक्षा के संबंध में आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने पत्र जारी करा है । जारी पत्रानुसार वन दरोगा की परीक्षा 16 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक आयोजित की जाएगी जो कि प्रत्येक दिन दो पारियों में परीक्षा होगी । यह परीक्षा 9 दिनों में 18 सत्रों में संपन्न की जाएगी । यह परीक्षा ऑनलाइन होगी और जल्दी इसके प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे । पहाड़ी क्षेत्रों में जहां कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है , वहां टेबलेट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षाएं संपन्न की जाएंगी ।यह परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी।

