देहरादून – प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपने प्रत्यासियो के नाम की लिस्ट जारी कर भाजपा ने कांग्रेस से इस मामले में बढ़त हासिल कर ली है। देहरादून मेयर पद पर सभी दिग्गज दावेदारों को पछाड़ भाजपा के सुनील उनियाल गामा भाजपा संगठन की पहली पसंद बने है। भाजपा द्वारा उन्हें दून मेयर सीट से अपना अधिकृत प्रत्यासी घोसित किया गया है। भाजपा से लगभग तीन दशक से जुड़े व मुख्यमन्त्री की पसंद के चलते गामा को पहले से ही दून मेयर सीट पर भाजपा के टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी आखिरकार अन्य दावेदारों पर तरजीह दे सुनील उनियाल गामा को इस बार दून मेयर सीट का टिकट थमाया है।
दून मेयर सीट पर अगर सुनील उनियाल गामा की स्थिति पर अगर गौर करे तो गामा भाजपा की तरफ से एक मजबूत प्रत्यासी के तौर पर भी सामने आ रहे है। सत्ता पक्ष के प्रत्यासी के अलावा उनका पिछले तीन दशक से भाजपा के साथ जुड़ाव व देहरादून नगर में भाजपा संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य करना जनता के बीच कार्य करना उनकी दावेदारों को ओर सशक्त बना रहा है। गामा के राजनीतिक सफर की अगर बात की जाए तो वर्ष 1989 में वार्ड अध्यक्ष से अपनी राजनीति की जंहा शुरुवात करी वही 1991 व 1993 में लगातार भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री पद पर चुने गए।साथ ही वर्ष 1995 में दून भाजयुमो नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।वही 1997 में गामा को भाजपा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2000 में भाजयुमो महानगर का अध्यक्ष बनने के साथ ही 2004 में पार्टी संगठन ने उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी थी। पार्टी द्वारा वर्ष 2007 में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व रायपुर विधानसभा का सह संयोजक बनाया गया। सुनील उनियाल गामा लगातार भाजपा के साथ निष्ठा के साथ काम करते हुए वर्तमान में भी प्रदेश मंत्री पद पर आशीन है।भाजपा के साथ लम्बा जुड़ाव पार्टी की सेवा के फलस्वरूप ही गामा को इनाम स्वरूप आज दून मेयर सीट पर भाजपा ने टिकट दे उन्हें इनाम देने का काम किया है।
वही भाजपा के मेयर प्रत्यासी गामा की अगर बात की जाए तो वो सुंदर दून स्मार्ट दून का सपना पूरा करने के उद्देश्य से मेयर सीट पर मैदान में आये है। उनकी प्राथमिकता में देहरादून शहर को पुनः सुंदर बनाना ,अनुशासित शहर के रूप में शहर को विकसित कर पर्यटकों की पहली पसंद बनाना है। साथ ही गामा मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने के साथ सरकारी जमीनों के संरक्षण को संकल्पबद्ध है। इन्ही उद्देश्यों को लेकर गामा दून शहर की जनता के बीच आये है। वही गामा को विश्वास है कि पार्टी के द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को कायम रख वह जनता के प्यार से चुनाव जीत भाजपा का परचम लहरायेंगे।
हालांकि कांग्रेस ने अभी दून मेयर सीट पर अपने अधिकृत प्रत्यासी की घोषणा नही की है। लेकिन भाजपा संगठन ने इस बार सुनील उनियाल गामा के रूप में अपने मजबूत प्रत्यासी को दून मेयर सीट पर उतार कांग्रेस को मजबूत चुनोती दी है। मृदभाषी,राजनीतिक रूप से प्रखर,जनता से जुड़ाव, व भाजपा के तीन दशक से सिपाही रहे सुनील उनियाल गामा इस बार दून मेयर सीट पर देहरादून शहर की जनता के सामने बेहतरीन प्रत्यासी के रूप में सामने आए है। सुंदर दून स्मार्ट दून का नारा लिए सुनील उनियाल गामा इस बार दून मेयर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की मजबूत उम्मीद है।

