उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 110 नए मामले,पिछले 24 घंटों में हुई 3 मौत

35 सत्र में आज 2308 हेल्थ वर्कर्स का कोविड टीकाकरण किया गया, अब तक 10514 को लगी वैक्सीन

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 110 मामले आये है और आज 183 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।आज प्रदेश में कोरोना महामारी से 3 लोगों की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ कम होकर 94.04% प्रतिशत हो गया है।शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 110 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 95464 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज कल से कुछ कम होकर 1795 हो गईं है ।
आज 12736 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 13426 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12985 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1629 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना का एक भी केस नही आया है और बागेश्वर जिले में आज कोरोना का 1 केस आया है वहीँ चमोली जिले में भी 1 केस आया है , और चम्पावत जिले मे 2 कोरोना संक्रमण केस आये, वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 54 और हरिद्वार जिले में 13, नैनीताल जिले में 29, और पौड़ी जिले में आज एक भी कोरोना केस नही आया।वहीं पिथौरागढ़ में 2 और रुद्रप्रयाग में 3 और टिहरी जिले में 1 कोरोना केस
आये है,वहीं उधम सिंह नगर में 4, और उत्तरकाशी जिले में एक भी मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नही हुयी है और अभी तक 1310 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।