दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड आज 2087 लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाई गई और अभी तक 8206 लोगो को प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लग चुकी है ।प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 162 मामले आये है और आज 283 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।आज प्रदेश में कोरोना महामारी से 4 लोगों की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज बढ़कर 94.96% प्रतिशत हो गया है।बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 162 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 95354 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज कल से कुछ कम होकर 1876 हो गईं है ।
आज 10637 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 12940 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12281 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1626 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना के 4 केस आये और बागेश्वर जिले में आज कोरोना का 1 केस आया है वहीँ चमोली जिले में 2 केस आया है , और चम्पावत जिले मे 1 कोरोना संक्रमण केस आया, वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 67 और हरिद्वार जिले में 21, नैनीताल जिले में 54, और पौड़ी जिले में आज एक भी कोरोना केस नही आया।वहीं पिथौरागढ़ में 3 और रुद्रप्रयाग में 1 और टिहरी जिले में 2 कोरोना केस
आये है,वहीं उधम सिंह नगर में 4, और उत्तरकाशी जिले में 2 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1305 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
