[smartslider3 slider=”19″]
मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्यवाही के दिये निर्देश
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी और उधम सिंह नगर के विधायकों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आज मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर तराई के ऊधमसिंहनगर जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया, उन्होंने सहकारिता मामले में धान व गन्ने के भुगतान, और सितारगंज चीनी मिल को चालू कराने, किच्छा चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखी। जिसमें मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला व सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा और स्वयं उन्होने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के संबंध में मुलाकात करी। जिसमें उन सभी ने मुख्यमंत्री के समक्ष तराई के किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी और धान का मूल्य भुगतान की समस्या के निदान की मांग उठाई।सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा की सितारगंज चीनी मिल को तत्काल चालू किया जाए, इससे किसानों को सुविधा मिलेगी। जबकि किच्छा चीनी मिल की क्षमता बढ़ाई जानी आवश्यक है। इन उपायों से किसानों की समस्याओं का निदान होने पर किसानों की आय दोगुनी करने व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सफलता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने हर बिंदु पर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्होंने तत्काल गन्ना बकाया, और धान का तत्काल भुगतान करने के आदेश दिए। साथ ही सितारगंज चीनी मिल को चालू करने के संबंध में एक बैठक बृहस्पतिवार को आहूत की गई है।इस अवसर पर खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भविष्य में भी इसी तरह तराई के किसानों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाकर उनकी समस्याओं का निदान कराने का प्रयास जारी रहेगा।

