उत्तराखंड में साल के अंतिम दिन 304 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 5 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बात यह है की प्रतिदिन संक्रमण के केस कम हो रहे है और कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या प्रतिदिन ज्यादा हो रही है।
आज भी कोरोना संक्रमण के 304 नये केस आये है और 539 लोग आज कोरोना महामारी से ठीक भी हो गए है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 91.85% प्रतिशत हो गया है, और इस महामारी से आज 5 लोगों की मौत हुई है।गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 304 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 90920 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 4719 हो गईं है ।
आज 12075 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14520 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 13422 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1509 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 12 केस आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 6 केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 3 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले मे 6 केस आये वही देहरादून जिले में 99 और हरिद्वार जिले में 18 नैनीताल जिले में सर्वाधिक108 वही पौड़ी जिले में 7 और पिथौरागढ़ जिले में 9 रुद्रप्रयाग जिले में 1 केस सामने आये है और टिहरी जिले में 1 और उधम सिंह नगर में 25 उत्तरकाशी जिले में 9 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1186 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

[smartslider3 slider=”19″]