उत्तराखंड में आज कोरोना के 317 नए केस,प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 90 हजार के पार

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 6 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बात यह है की प्रतिदिन संक्रमण के केस कम हो रहे है और कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या प्रतिदिन ज्यादा हो रही है।
आज भी कोरोना संक्रमण के 317 नये केस आये है और 555 लोग आज कोरोना महामारी से ठीक भी हो गए है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 91.21% प्रतिशत हो गया है, और इस महामारी से आज 6 लोगों की मौत हुई है।मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 317 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 90167 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 5256 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 555 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 14910 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14408 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 13541 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1495 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 6 केस आये है।वही बागेश्वर जिले में आज एक भी केस नही आया है, चमोली जिले में आज 5 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले मे 11 केस आये वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 128 और हरिद्वार जिले में 22 नैनीताल जिले में 48 वही पौड़ी जिले में 12 और पिथौरागढ़ जिले में 25 रुद्रप्रयाग जिले में 2 केस सामने आये है और टिहरी जिले में 12 और उधम सिंह नगर में 8 उत्तरकाशी जिले में 38 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1173 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।