पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 5 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ घटकर 90.88% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 468 मामले आये है, और इस महामारी से आज 5 लोगों की मौत हुई है।
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 468 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 88844 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 5510 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 271 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 14239 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13854 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12716 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1463 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 2 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 5 सामने नही आया है, चमोली जिले में आज 10 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में आज एक भी केस सामने नही आया वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 160 और हरिद्वार जिले में 26 नैनीताल जिले में 110 वही पौड़ी जिले में 21 और पिथौरागढ़ जिले में 52 रुद्रप्रयाग जिले में 12 और टिहरी जिले में 23 और उधम सिंह नगर में 23 उत्तरकाशी जिले में 24 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1133 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
राजधानी देहरादून में आज 160 मामले कोरोना संक्रमण के
राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से जनपद में हर दिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज यह आंकड़ा और बढ़ कर 160 हो गया है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखकर शासन प्रशासन द्वारा बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 160 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 26482 हो गई है जिसमे 23655 मरीज इस महामारी से ठीक हो गए है 1600 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 822 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है और आज भी चार व्यक्तियों की मौत देहरादून जिले के अलग अलग अस्पतालों में हुई है जिनमें तीन एम्स ऋषिकेश में और एक दून मेडिकल कॉलेज में हुई है अभी तक जिले से 405 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।
