शासन ने आज किये पीसीएस अधिकारियों के तबादले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज शासन ने 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं जिनमें राम जी सारण को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से अपर मेला अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है अशोक कुमार पांडेय को अपर मेला अधिकारी कुंभ पूर्व में बनाया गया था लेकिन अब ये आदेश निरस्त कर दिया गया है ।वही प्यारेलाल शाह से विहित प्राधिकारी राज्य सम्पपति विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है इसके अलावा दीपेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है दिनेश प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग से विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग बनाया गया है और अब तक बाध्य प्रतीक्षा में रहे परमानंद राम उनको डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया है ।