उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 221 नए मामले, आज इस महामारी से 9 लोगों की मौत

कम हो रहा कोरोना का कहर लेकिन थम नही रहे मौत के मामले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत के बावजूद संक्रमित मरीजो की बढ़ती मौतों पर विराम लगता नजर नही आ रहा है प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भले ही संक्रमण का आंकड़ा कुछ कम हो गया हो लेकिन संक्रमण अभी थमा नही है,बल्कि त्योहारी सीजन में अब ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।

रविवार  को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 221 केस सामने आने से अब  कोरोना संक्रमितों की संख्या 60376 हो गयी है।

आज प्रदेश में कोरोना के 221 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4425 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 319 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।आज  6081 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 16846 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8244 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की  रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 993 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का एक भी केस सामने  नही आया है।वही बागेश्वर जिले में 1 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है,  चमोली जिले में आज 13 कोरोना केस  आये और चम्पावत जिले में  8 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 89 और हरिद्वार जिले में  30 नैनीताल जिले में 21 वही पौड़ी जिले में 13 और पिथौरागढ़ जिले में 1 रुद्रप्रयाग जिले में 22 टिहरी जिले में 6 और उधम सिंह नगर में 8 उत्तरकाशी जिले में 9 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 9 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 470 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

[smartslider3 slider=16]